{"_id":"674da067220b49502209babf","slug":"three-percent-reservation-quota-in-throwball-will-be-implemented-soon-vivek-una-news-c-93-1-una1002-139859-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रोबाल में तीन फीसदी आरक्षण कोटा जल्द होगा लागू : विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रोबाल में तीन फीसदी आरक्षण कोटा जल्द होगा लागू : विवेक
Tue, 03 Dec 2024 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 03 Dec 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
थ्रोबाल टीम के खिला़ड़ियों से मिलते विधायक विवेक शर्मा। -संवाद
बंगाणा (ऊना)। मध्य प्रदेश के इंदौर में नौ से 11 दिसंबर तक थ्रोबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 34वीं नेशनल जूनियर थ्रोबाल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसके लिए हिमाचल की टीम का चयन हो चुका है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र बंगाणा के खेल मैदान में जारी है।
सोमवार को कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने अभ्यास स्थल पर खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि थ्रोबाल में तीन फीसदी आरक्षण कोटा जल्द लागू होगा। विधायक ने खिलाड़ियों को किट और ड्रेस वितरित करते हुए उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें आवश्यक खेल सामग्री प्रदान करना है, ताकि वे प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, देसराज मोदगिल, विवेक मिंका, सुदेश शर्मा, हिमाचल प्रदेश थ्रोबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन शर्मा, महासचिव जोगिंद्र देव आर्य, कोच यशवीर सिंह, पूर्ण चंद शर्मा, मुरारी लाल, सीमा शर्मा सहित खिलाड़ियों की टीम के कप्तान मानसी राणा और आदर्श राणा मौजूद रहे।