{"_id":"6ae0f526e10a6bc9a20d8db7","slug":"children-in-schools-informed-about-their-rights-under-the-safe-childhood-campaign-una-news-c-93-1-ssml1048-211513-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत स्कूलों में बच्चों को बताए अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत स्कूलों में बच्चों को बताए अधिकार
Wed, 28 Oct 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
ऊना। बच्चों को उनके अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों और शोषण के खिलाफ उपलब्ध कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण के तहत मंगलवार को जिले के सात स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिखा लखनपाल ने बताया कि एएनएम इंटरनेशनल स्कूल टाहलीवाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंधला, जेएस विजडम स्कूल फ्रेंड्स कॉलोनी ऊना, डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना, रॉकफोर्ड पब्लिक स्कूल रक्कड़ कॉलोनी, गुरुकुल पब्लिक स्कूल पक्का परोह और गोकुल स्कूल पक्का परोह में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रमों का विषय मेरा बचपन, मेरा अधिकार और कानून जानो, बचपन बचाओ रहा। कार्यक्रमों में बच्चों को बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों, उनके अधिकारों और किसी भी तरह के शोषण, उत्पीड़न या अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में बताया गया।