{"_id":"6ae0f4e4247fddddc40f18bc","slug":"ultrasound-service-available-one-day-a-week-at-amb-hospital-una-news-c-93-1-ssml1048-211519-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिल रही अल्ट्रासाउंड सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिल रही अल्ट्रासाउंड सेवा
Wed, 28 Oct 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में अल्ट्रासाउंड की सुविधा सप्ताह में केवल एक दिन मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल में स्थायी सोनोलॉजिस्ट की तैनाती न होने के कारण यह सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसका सबसे अधिक असर गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा है, जिन्हें गर्भावस्था के दौरान चिकित्सकों की सलाह के अनुसार समय-समय पर अल्ट्रासाउंड करवाने की जरूरत होती है।
अस्पताल में सीमित दिनों में सुविधा मिलने के कारण महिलाओं को अपनी जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
नागरिक अस्पताल अंब क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।
अस्पताल में अंब और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार करवाने पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध न होना मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।
खासकर गर्भवती महिलाओं को निर्धारित समय पर जांच करवाने के लिए योजना बनानी पड़ती है। अस्पताल में नियमित अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं मिलने पर मरीजों को निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। इससे उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड के माध्यम से चिकित्सक गर्भ में पल रहे शिशु की स्थिति और विकास से संबंधित जरूरी जानकारी प्राप्त करते हैं। ऐसे में समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध होना महत्वपूर्ण है।
नागरिक अस्पताल अंब में स्थाई सोनोलॉजिस्ट की तैनाती होने से अल्ट्रासाउंड सेवाओं को नियमित करने में मदद मिल सकती है।