{"_id":"5910a1fe4f1c1b6002851386","slug":"three-people-swallowed-poision-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों ने खाया जहर, नाबालिग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों ने खाया जहर, नाबालिग की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
Updated Mon, 08 May 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में जहरीला पदार्थ खाने से पेश आए तीन अलग-अलग मामलों में एक 14 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई है। जबकि, दो अन्य का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। नाबालिग मृतका जखेड़ा निवासी बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पहला मामला जखेड़ा में रविवार देर सायं पेश आया। इसमें एक नाबालिग लड़की ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहरीला पदार्थ शरीर में ज्यादा फैल जाने के चलते पीड़िता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। नाबालिग ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं, दूसरा मामला मलाहत गांव में पेश आया। यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया।
विज्ञापन
परिजन उसे तुरंत ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उपचार मिलने के बाद पीड़िता की हालत में सुधार आया है। वहीं, तीसरा मामला जिला मुख्यालय का है। यहां एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। तबीयत को बिगड़ता देख परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि दोनों पीड़ितों का अस्पताल में उपचार जारी है। फिलहाल, दोनों की हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन