फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ghanari school teams victorious in volleyball and kho-kho.

Una News: वॉलीबाल में चलेट और खो-खो में घनारी स्कूल की टीम विजयी

Thu, 27 Aug 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 27 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ghanari school teams victorious in volleyball and kho-kho.
गोंदपुर बनेहड़ा / मुबारिकपुर (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंजाल में खंड स्तरीय अंडर- 14 छात्रा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को राज्य महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य रेणु कालिया ने किया। इस प्रतियोगिता में 173 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के आगाज के साथ ही खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्राओं ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रेणु कालिया ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
अंडर-14 वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीएसएसएस चलेट विजेता बना। फाइनल में डीडीएम को मात दी। वहीं खो-खो में घनारी स्कूल की टीम विजयी रही। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान अनिल कुमार, उपप्रधान सीमा कुमारी एवं सभी सदस्य, स्थानीय पंचायत प्रधान राजेश कुमार, उपप्रधान जगमोहन सिंह, डीएसएसए कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार, असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर प्रवीण सहगल, परेड कमांडर बलजिंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed