{"_id":"67d6d8cda71961b1cc0e2775","slug":"three-months-have-passed-food-safety-mobile-van-could-not-get-employees-una-news-c-93-1-ssml1047-148677-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तीन माह बीते, फूड सेफ्टी मोबाइल वैन को नहीं मिल पाए कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तीन माह बीते, फूड सेफ्टी मोबाइल वैन को नहीं मिल पाए कर्मचारी
विज्ञापन
विभाग को मोबाइल वैन मिलने के बाद भी नहीं हो पा रहा प्रयोग
सरकार की तरफ से मोबाइल वैन के लिए कर्मचारियों की नहीं हो रही तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से जिले को एक मोबाइल टेस्टिंग वैन मुहैया करवाई गई है लेकिन इसका प्रयोग बीते तीन माह से नहीं हो पा रहा है। वैन के संचालन के लिए सरकार की तरफ से कर्मचारियों के तैनाती नहीं हो पाई है। इसके चलते इस वैन की सुविधा भी विभाग और जिलावासियों को नहीं मिल पा रही है।
ऊना जिले को पहली मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन मिले 3 माह से अधिक का समय बीत गया है। धरातल पर इस वैन का संचालन अभी तक नहीं हो पाया है। विभाग की तरफ से वैन के संचालन के लिए कर्मचारियों की तैनाती की मांग उच्च अधिकारियों के समक्ष रखी गई है। अभी तक इस वैन के संचालन के लिए किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं हुई है। ऐसे में जिला को मोबाइल वैन की सौगात मिलने के बाद भी इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले में आगामी दिनों में चैत्र नवरात्र माता चिंतपूर्णी मंदिर में आयोजित होने वाले हैं। ऐसे में खाद्य सुरक्षा के लिहाज से इस वैन का संचालन होना बेहद जरूरी है। मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की जांच में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अभी तक सारा जिम्मा विभाग के एक अधिकारी पर ही निर्भर है। इससे पहले जिला में मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन न होने के चलते बाहरी जिलों से मोबाइल वैन को समय-समय पर जिले में मुहैया करवाया जाता था। इस दौरान वैन के माध्यम से मौके पर ही खाद्य पदार्थों के टेस्ट किए जाते थे तथा उनकी रिपोर्ट भी साथ ही मिल जाती थी लेकिन अधिकारियों की ओर से की गई सैंपलिंग की जांच कंडाघाट स्थित लैब में होती है। जहां पर एक सैंपल की जांच के लिए कई माह का समय बीत जाता है। ऐसे में सुरक्षा या खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के लिहाज से समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हो पाती है।
कोट्स
मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन के संचालन के लिए कर्मचारियों की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों से मांग उठाई गई है। इस मामले पर आगामी कार्रवाई विभाग के स्तर पर होनी है।
विज्ञापन
जगदीश धीमान, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ऊना