फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three minor children who went to study tuition in Una city missing

Una News: ऊना शहर में ट्यूशन पढ़ने गए तीन नाबालिग बच्चे लापता

Thu, 22 Aug 2024 03:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 22 Aug 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Three minor children who went to study tuition in Una city missing
ऊना। शहर के वार्ड-10 में बुधवार दोपहर को तीन नाबालिग बच्चे लापता हो गए है। बच्चे घर से अपने साथ बैग में कपड़े भी ले गए हैं।
विज्ञापन

तीनों बच्चे घर से ट्यूशन पर जाने के लिए निकले थे, लेकिन ट्यूशन सेंटर पर नहीं पहुंचे। बच्चों के माता-पिता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ऊना शहर के आधा दर्जन के करीब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है। कुछ कैमरों में बच्चे दिखे हैं। तीनों बच्चों को ढूंढने के लिए पुलिस ने आसपास थाना व चौकियों में उनके फोटो भी सर्कुलेट कर दिए है। पुलिस की एक टीम नंगल में भी बच्चों की खोज के लिए गई है। पुलिस को दी शिकायत में मित्रपाल निवासी संभल उत्तर प्रदेश हाल निवासी ऊना शहर ने बताया कि उनकी बेटी कंचन (17) और पुत्र मनोज (14) और अंकुश (12) पुत्र किशनपाल मंगलवार शाम चार बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए गए थे। शाम के समय बच्चे जब वापस घर नहीं आए तो वह ट्यूशन सेंटर पर पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि आज बच्चे ट्यूशन सेंटर ही नहीं आए। उन्होंने बताया कि बच्चे घर से अपने बैग में कपड़े भी साथ ले गए हैं।

उन्होंने अपने स्तर पर कई स्थानों पर बच्चों की खोजबीन की, लेकिन तीनों बच्चों का पता नहीं चल पाया है। अब पीड़ितों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाकर उनके बच्चों को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस के पास तीन बच्चों के लापता होने की शिकायत आई है। पुलिस ने शहर में कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। कुछ सीसीटीवी कैमरों में बच्चे देखे गए हैं। पुलिस टीमें बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द बच्चों को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed