फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three killed, seven injured in road accidents

Una News: सड़क हादसों में तीन लोगों की गई जान, सात घायल

Sun, 05 Feb 2023 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 05 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three killed, seven injured in road accidents
ऊना के डंगोली में हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त कार। संवाद
ऊना /अंब /मैहतपुर। जिले के डंगोली, नंदपुर और लमलेहड़ा गांव में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया बाकी का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर के तहत आते डंगोली गांव में रविवार सुबह दो कारों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत और सात लोग बुरी तरह घायल हो गए। मृतका की पहचान विश्नो देवी पत्नी देवेंद्र सिंह निवासी मुकेरियां, होशियापुर के रूप में हुई है। बड़सर तहसील के लोहाड़ला निवासी 26 वर्षीय नवीन कुमार कार में सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। उसके साथ गाड़ी में बुजुर्ग कौशल्या देवी (78) पत्नी स्वर्ण सिंह भी मौजूद थी। डंगोली पहुंचने पर उनकी कार सामने से आ रही एक अन्य कार से जा टकराई। दूसरी कार में सवार सभी लोग पंजाब के मुकेरियां से शाहतलाई स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। हादसे में मुकेरियां के भिखोवाल निवासी छह और बड़सर के दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां भिखोवाल की विश्नो देवी को मृत घोषित कर दिया गया। बड़सर निवासी कौशल्या देवी, नवीन कुमार व मुकेरियां के भिखोवाल निवासी पति-पत्नी देवेंद्र सिंह व अनीता रानी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। कमलेश कुमारी, दो वर्षीय बच्ची देवांशी और बलजिंदर सिंह उर्फ रिंकू का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है।
विज्ञापन


अंब के नंदपुर में लावारिस पशु से टकराने के कारण स्कूटी सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश चंद निवासी त्यार, बंगाणा के रूप में हुई। शनिवार रात के करीब 10:00 बजे नंदपुर में हादसा उस वक्त हुआ, जब प्रकाश चंद गगरेट में अपनी कैंटीन को बंद कर घर लौट रहे थे। नंदपुर के नजदीक उसकी स्कूटी के आगे अचानक एक लावारिस पशु आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी प्रकाश चंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मैहतपुर के तहत आते गांव चड़तगढ़ लमलेहड़ा में अज्ञात वाहन ने शनिवार मध्य रात्रि को एक राहगीर को टक्कर मार घायल कर दिया। लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राज कुमार (33) पुत्र ज्ञान चंद निवासी सासन ऊना के रूप में हुई।

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि थाना सदर, अंब और मैहतपुर की पुलिस ने तीनों दुर्घटनाओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed