{"_id":"6698335f1c9e3797c8001508","slug":"three-illegal-tippers-and-two-caught-una-news-c-93-1-una1002-128424-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अवैध खनन में लगे तीन टिपर और दो ट्रैक्टर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अवैध खनन में लगे तीन टिपर और दो ट्रैक्टर पकड़े
Thu, 18 Jul 2024 02:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
ऊना में रात के समय खनन सामग्री लेकर जाते पकडे टीपर।संवाद
ऊना। अवैध खननकारियों को सबक सिखाने के लिए खनन विभाग ऊना ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। अमर उजाला के स्वां नदी में हो रहे अवैध खनन को लेकर मामला लगातार प्रमुख्ता से उठाया था। इसके चलते खनन विभाग ऊना हरकत में आया है और ऊना जिला के संतोषगढ़, फतेहपुर और खानपुर में खनन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी है और तीन टिपर और दो ट्रैक्टर अवैध खनन की प्रक्रिया में शामिल पाए जाने की सूरत में चालान किए गए हैं। नियमों के तहत सवा एक लाख रुपये से अधिक चालान होगा। जिला खनन अधिकारी नीरज कांत ने बताया कि टिपर और ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ खनन विभाग के नियमों के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस प्रक्रिया में खनन विभाग के खनन निरीक्षक पंकज, सहायक खनन निरीक्षक रामदास, माइनिंग गार्ड मोहन लाल, रामलाल, सतनाम सिंह सहित संयुक्त रूप से टीम में शामिल रहे। मामला कंपाउंड न होने की सूरत में कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कि जिला की सामाजिक संस्थाओं में गणपति उत्सव कमेटी और अंबिकानगर अंब साहित्य परिषद के संयोजक राजीव शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने भी इस मसले को प्रशासन के संज्ञान में लाया था और समितियों ने भी स्वां नदी में हो रहे अवैज्ञानिक तरीके से खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यहां तक की एनजीटी को भी लिखित तौर पर शिकायत की गई थी। इसके चलते विभागीय अधिकारियों ने मंगलवार रात को अवैध खनन के धंधे में संलिप्त पाए गए वाहनों को मौके पर पकड़ा है और तमाम दस्तावेज खंगालने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया है।
वहीं, जिला परिषद ऊना के हाऊस में भी स्वां नदी में बेरोकटोक हो रहे अवैध खनन को लेकर जिला परिषद सदस्यों ने एतराज जताते हुए रोष प्रकट किया था। जिला प्रशासन, पुलिस और खनन विभाग से कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, स्वां नदी को दूषित किए जाने की सूरत में जगह-जगह पर कूडे-कचरे से नदी किनारे खुले में ढ़ेर लगाने से पसरी गंदगी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई थी।