फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three from the start of Rampur grain market

रामपुर अनाज मंडी से तीन विस क्षेत्रों के किसान होंगे लाभांवित

Sun, 08 May 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three from the start of Rampur grain market
ऊना के रामपुर में निर्माणाधीन अनाज मंडी। संवाद - फोटो : Una
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते रामपुर गांव में अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस अनाज मंडी का निर्माण कार्य जोरों-शोरों पर चल रहा है। मंडी का निर्माण दो चरणों में होगा। इसमें से पहले चरण के कार्य के लिए सरकार ने 2.5 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। निर्माण कार्य में करीब 16 मजदूर और कारीगर जुटे हुए हैं। पहले चरण का काम सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इस मंडी का निर्माण होने से कुटलैहड़, हरोली और सदर विधानसभा क्षेत्रों के सैकड़ों किसानों को अनाज बेचने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामपुर मंडी का निर्माण कार्य करीब 80 कनाल भूमि पर किया जा रहा है। इसमें चारदीवारी का काम पूरा हो चुका है और अब यहां अतिरिक्त मिट्टी डालकर पूरी जगह की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। दरअसल चयनित जगह में अधिक बारिश होने पर पानी जमा होने का खतरा था। ऐसे में बाहर से मिट्टी मंगवाकर इसकी ऊंचाई को बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा यहां पर फसल खरीद के लिए 57 मीटर लंबा और 28 मीटर चौड़ा नीलामी मंच तैयार किया गया है। यहां पर खुले आसमान के नीचे फसल को सुखाने और खरीदने का कार्य होगा। इसके साथ ही यहां एक छत वाला 18 मीटर लंबा और 28 मीटर चौड़ा नीलामी मंच भी बनाया जा रहा है। यहां पर फसल को कुछ दिन तक रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

किसानों ने लिए बनेगा प्रतीक्षालय
रामपुर मंडी के पहले चरण के निर्माण कार्य में किसानों के लिए एक प्रतीक्षालय का भी निर्माण किया जाएगा। फसल बेचने आए किसानों को अगर थोड़ी देर रुकना पड़ा तो उन्हें परेशानी नहीं होगी। यहां पर महिला एवं पुरुषों के लिए शौचालयों का निर्माण भी किया जाएगा। साथ ही स्टाफ के लिए एक कार्यालय का निर्माण किया जाएगा, जहां मंडी से जुड़ा सारा कामकाज देखा जाएगा। मंडी में बारदाना रखने के लिए भी एक स्टोर रूम तैयार किया जाएगा। इससे किसानों की ओर से लाई गई फसल का समय पर उचित रखरखाव करने के लिए मदद मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई मास्ट लाइटों से लैस होगी मंडी
रामपुर मंडी में हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे यहां पर रात के समय भी फसल के रखरखाव और बिक्री में परेशानी नहीं होगी। मंडी के हर हिस्से को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए मंडी के भीतर छोटी-छोटी आंतरिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। करीब 35 लाख रुपये की लागत से मंडी की चारदीवारी की जा चुकी है। यही नहीं मंडी में भूमि के स्तर को करीब 4.5 फीट ऊंचा उठाया जा रहा है। इसके लिए लगातार कार्य चल रहा है।
दूसरे चरण में बनेगा गोदाम
रामपुर मंडी के पहले चरण का निर्माण कार्य सितंबर माह तक पूरा होने की संभावना है। जिला कृषि उपज मंडी समिति इस सीजन में धान की खरीद रामपुर मंडी में ही करने की तैयारी में है। वहीं, मंडी के दूसरे चरण के निर्माण कार्य को अभी अनुमति का इंतजार है। इसके तहत मंडी में एक विशाल गोदाम बनाया जाएगा। गोदाम में लंबे समय कर फसलों को स्टोर करना आसार होगा और खराब मौसम में भी फसलों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। प्रस्तावित गोदाम में करीब 600 मीट्रिक टन गेहूं या धान को स्टोर करने की क्षमता होगी।
जिला कृषि उपज मंडी समिति के सचिव भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि रामपुर मंडी जिले के किसानों के लिए बड़ी सौगात होगी। कहा कि अगले चार माह में पहले चरण का निर्माण पूरा हो जाएगा और किसान यहां फसल बेच सकेंगे।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की परियोजनाएं चला रही हैं। कहा कि अब क्षेत्र के किसानों को अपना अनाज बेचने के लिए पड़ोसी राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा ।

कोट्स
ऊना सदर के विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि किसानों की फसल बेचने की प्रक्रिया को सरल करने की आवश्यकता है। कहा कि जिले में सरकारी मंडियां तो तैयार हो रही हैं, लेकिन वहां किसान फसल बेचने नहीं पहुंच रहे। उन्होंने कहा कि इसके लिए पेचीदा बिक्री व्यवस्था जिम्मेदार है। इसे सुधारा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed