फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three-day workshop for Anganwadi workers begins in Padhar

Una News: पधर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

Fri, 20 Mar 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three-day workshop for Anganwadi workers begins in Padhar
65 कार्यकर्ता सीखेंगी पोषण भी पढ़ाई भी की विधि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पधर (मंडी)। बाल विकास परियोजना द्रंग के सौजन्य से संयुक्त सचिवालय पधर में तीन दिवसीय कार्यशाला पोषण भी, पढ़ाई भी का शुभारंभ वीरवार को हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुंदन हाजरी ने की। इसमें परियोजना की 65 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला में चार सत्रों के माध्यम से पूर्व-शाला शिक्षा, आधुनिक शिक्षण तकनीक, बच्चों के सर्वांगीण विकास, खेल-आधारित गतिविधियों और रचनात्मक तरीकों से सीखने की रुचि बढ़ाने पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही पोषण और शिक्षा के महत्व, सामाजिक सहभागिता, कुपोषित बच्चों की पहचान और ग्रोथ मॉनिटरिंग चार्ट भरने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी शामिल था। 3–6 वर्ष के बच्चों के लिए तिरंगा भोजन (विविध रंगीन फल-सब्जियां) की अवधारणा भी समझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed