फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three accused in the one kilogram chitta case were sent to jail for 14 days.

Una News: एक किलोग्राम चिट्टा मामले के तीन आरोपी भेजे 14 की दिन जेल

Fri, 08 May 2026 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 08 May 2026 06:17 AM IST
विज्ञापन
Three accused in the one kilogram chitta case were sent to jail for 14 days.
ऊना। जिला ऊना के संतोषगढ़ में पकड़ी गई करीब एक किलोग्राम चिट्टा (हेरोइन) की बड़ी खेप मामले में तीन आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस पूछताछ में कुछ सुराग पुलिस के हत्थे लगे है। उसी के आधार पर एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने एक जांच टीम एसएचओ सदर ऊना गौरव भारद्वाज की देखरेख में गठित कर दी। टीम जल्द ही आरोपियों से जुटाई की सूचना के आधार पर इस मामले से जुड़े बड़े गिरोह तक पहुंचने के लिए बाहरी राज्यों को रवाना होगी।
विज्ञापन

बता दें कि संतोषगढ़ में पकड़ी गई भारी खेप से पहले तस्करों की गाड़ी टाहलीवाल क्षेत्र के बाथू में कुछ समय के लिए रुकी थी। माना जा रहा कि इसी दौरान खेप की सप्लाई चेन का कुछ हिस्सा आगे बढ़ाया गया या संपर्क स्थापित किए गए। पुलिस अब इस रुकावट के दौरान हुई गतिविधियों की बारीकी से जांच कर रही है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और संदिग्ध संपर्कों को खंगाला जा रहा है।बता दें कि एसटीएफ एंटी नारकोटिक्स टीम कांगड़ा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेनू कुमारी अपनी टीम के साथ ऊना-संतोषगढ़ क्षेत्र में गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक सफेद कार में नशीला पदार्थ बरामद किया था। संतोषगढ़ के वार्ड नंबर-1 स्थित शिव मंदिर के पास नाका लगाकर संदिग्ध वाहन को रोक कर कार्यवाही को अंजाम दिया गया था। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 15 पॉलिथीन पैकेट बरामद हुए थे। इनमें हल्के भूरे रंग का पदार्थ मिला, जिसकी जांच करने पर वह चिट्टा निकला। मौके पर डिजिटल तराजू से वजन करने पर इसका कुल वजन 1.005 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही इसे सील कर लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि चिट्टा के मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों गुरमुख सिंह निवासी बरनोह, रमन कुमार निवासी समूर कलां और सर्वजीत सिंह उर्फ विन्दर निवासी लोअर देहलां को वीरवार को दोबारा अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों को 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed