{"_id":"669d7aecf6865cb53404f9b4","slug":"thousands-of-devotees-bow-down-in-chintpurni-on-guru-purnima-una-news-c-93-1-ssml1048-128761-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गुरु पूर्णिमा पर चिंतपूर्णी में हजारों श्रद्धालु नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गुरु पूर्णिमा पर चिंतपूर्णी में हजारों श्रद्धालु नतमस्तक
Mon, 22 Jul 2024 02:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
बारिश की फुहारों ने श्रद्धालुओं के लिए बनाया आनंदमय माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। गुरु पूर्णिमा के दिन रविवार को सुहावने मौसम में माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दर्शनों के लिए लगी दोहरी कतार होटल संतोष के पास पहुंच गईं। दिनभर मौसम खुशगवार बना रहा। हल्की बारिश की फुहारों में श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में हाजिरी भरी।
पंजाब से आए श्रद्धालु रमन, सुरेश, राजेश, जगतार, बिक्की सहित अन्य ने बताया कि माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में रविवार को खुशगवार मौसम में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पंजाब में तीखी गर्मी है, लेकिन यहां मौसम काफी अच्छा रहा। बारिश की फुहारों ने आनंदमय माहौल बना दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार के दिन लगभग 18 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। सुगम दर्शन प्रणाली से भी काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे थे।
होमगार्ड जवानों के प्लाटून कमांडर जागीर लाल ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। जवानों ने कड़ी मेहनत कर व्यवस्था सामान्य बनाए रखी। उधर, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर निकटवर्ती धर्मसाल महंता स्थित श्रीश्री 1008 बाबा नकोदर दास गद्दी में हजारों श्रद्धालु नतमस्तक हुए। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल पहल बनी रही। वहां श्रद्धालुओं के लिए विशेष भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि रविवार के दिन श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में हाजिरी भरी। 18000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। हल्की बारिश की फुहारों ने मौसम खुशगवार बना दिया था, जिससे श्रद्धालु काफी प्रफुल्लित होते नजर आए।