फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   This time, the festival of Raksha Bandhan will be free from the shadow of Bhadra.

Una News: इस बार रक्षाबंधन पर्व पर नहीं होगा भद्रा का साया

Thu, 27 Aug 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 27 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
This time, the festival of Raksha Bandhan will be free from the shadow of Bhadra.
मैहतपुर (ऊना)। इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर भद्रा का साया नहीं होगा, अर्थात इस बार बहनें बिना किसी भय के अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकेंगी। 28 अगस्त को सुबह 5:57 से 10:30 बजे के बीच का समय राखी बांधने के सबसे उत्तम रहेगा।
विज्ञापन

10:46 से राहु काल शुरू होगा, इस दौरान रक्षा सूत्र बांधने से बचें। पूर्णिमा 27 अगस्त को सुबह 9: 08 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त को सुबह 10:30 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के दिन भद्रा सूर्योदय से पूर्व ही खत्म हो जाएगी। इस दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा लेकिन इसका कोई असर भारत में नहीं होगा और न ही किसी प्रकार का सूतक ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष एवं अंकगणिताचार्य पंडित शशिपाल डोगरा के अनुसार इस बार राखी पर्व पर बहनें बिना किसी भ्रांति के अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर इस पर्व को मना सकेंगी। पंडित शशिपाल डोगरा के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से रक्षाबंधन पर भद्रा का साया मंडराता रहा है। शुक्रवार को भयमुक्त होकर रक्षाबंधन पर्व को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed