फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thieves took away 17 coins worth Rs 1 lakh from a shop in Daulatpur Chowk in broad daylight

Una News: दौलतपुर चौक में दुकान से दिनदहाड़े एक लाख के 17 कोके ले उड़े चोर

Sun, 25 Aug 2024 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 25 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away 17 coins worth Rs 1 lakh from a shop in Daulatpur Chowk in broad daylight
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में शुक्रवार को एक सुनियार की दुकान पर चोरी का मामला सामने आया है, जिसमे चोर ग्राहक बनकर आए और गहने उड़ाकर ले गये। जहां चोरों में एक महिला और व्यक्ति थे, जो एक एक्टिवा पर आए थे।
विज्ञापन

वहीं, एक्टिवा स्कूटी के नंबर की जांच की गई, तो वह फर्जी पाया गया। चोरों को दुकान में सीसीटीवी होने की भनक नहीं थी और दोनों की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो चोरों के हौंसलों की कहानी बयां कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दौलतपुर के मुख्य चौंक के समीप एक सुनियार की दुकान पर एक महिला और व्यक्ति करीब चार बजे आते हैं और कोके (गहने) देखने की बात करते हैं। इसके बाद वह दूसरा डिब्बा दिखाने की बात करते हैं और एकाएक बड़ी ही सफाई के साथ डब्बे से 17 कोके बदल देते हैं। असली निकाल लेते हैं और नकली लगा देते हैं।
विज्ञापन

बड़ी हैरत की बात है कि इतनी सफाई से कोके निकाले गए कि दुकानदार को भनक तक नहीं लगी और जब उसने पूछा तो उसे गचा देकर भाग गए। जहां इस प्रकार की चोरी के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है और व्यापारी वर्ग भी इस मामले से चिंतिंत है कि कैसे दो व्यक्ति कुछ ही मिनटों में 17 कोके बदल सकते हैं और उसके बाद उन्हें लेकर फरार हो सकते है। वहीं, दुकान मालिक आदर्श वर्मा ने बताया कि चोरों ने लगभग एक लाख रुपये के 17 कोके चोरी किए हैं और जब उन्हें रोकने लगे तो वे एक्टिवा पर भाग गए, जिसकी शिकायत पुलिस को दी है। वहीं, एएसआई कुलभूषण ने बताया कि पुलिस को सूचना आई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed