फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There will be no cultural programs on April 26 at the Shivbari fair

Una News: शिवबाड़ी मेले में 26 अप्रैल को नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Thu, 24 Apr 2025 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
There will be no cultural programs on April 26 at the Shivbari fair
पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस किया है घोषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। ऐतिहासिक शिवबाड़ी मेले की पहली संध्या पर अब सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के स्वर्गवास के चलते केंद्र सरकार की ओर से 26 अप्रैल को रखे गए राष्ट्रीय शोक दिवस के चलते मेला प्रशासन ने इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित न करने का निर्णय लिया है। हालांकि, इस प्राचीन ऐतिहासिक मेले का संचालन यथावत रहेगा और 26 अप्रैल को श्रद्धालु द्रोण महादेव के दर्शन कर सकेंगे। शिवबाड़ी मेले को लेकर पहली बार प्रशासन ने शनिवार यानी 26 अप्रैल को स्थानीय अवकाश घोषित किया था और पहली बार ही मेले में स्टार नाइट का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन, ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्र सरकार ने उनके अंतिम संस्कार के दिन 26 अप्रैल को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है। इसी के चलते अब 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली स्टार नाइट का आयोजन नहीं होगा। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने बाकायदा इसकी अधिसूचना जारी कर शिवबाड़ी मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों व स्टार नाइट की अनुमति 27 अप्रैल को दी है। अब पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर, पहाड़ी लोक गायक करनैल राणा व इंडियन आइडल फेम कुमार साहिल सहित फिरदौस बैंड व अन्य कलाकार 27 अप्रैल को अपनी प्रस्तुतियां देंगे। एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने बताया कि 26 अप्रैल को राष्ट्रीय शोक दिवस होने के कारण स्टार नाइट स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed