फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There will be a siege of Vidhan Sabha against the mafia: Satti

माफिया के खिलाफ होगा विस घेराव : सत्ती

Tue, 25 Mar 2025 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
There will be a siege of Vidhan Sabha against the mafia: Satti
27 मार्च को शिमला में भाजपा विधानसभा के बाहर करेगी प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि 27 मार्च को शिमला के चौड़ा मैदान में भाजपा की ओर से विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। यहां जारी प्रेस बयान में सत्ती ने कहा कि यह प्रदर्शन चिट्टा, खनन माफिया, ट्रांसफर और कबाड़ माफिया और मित्रों की ओर से स्थापित माफिया राज के खिलाफ होगा। उन्होंने कहा कि हजारों भाई-बहन, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। यह सरकार ढाई वर्षों में कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पाई। चंबा के दलित युवक की नृशंस हत्या से शुरू हुआ क्रम लगातार बढ़ता जा रहा है। हत्याएं, खून, बलात्कार, महिलाओं का उत्पीड़न, महिलाओं का शोषण इन घटनाओं से प्रदेश बदनामी की ओर बढ़ रहा है। चिट्टा माफिया पूरे प्रदेश में दनदना रहा है। कभी बिलासपुर में गोलीबारी होती है तो कभी प्रदेश के अन्य स्थानों पर ऐसी घटनाएं होती हैं और सरकार मूक दर्शक बनकर बैठी है। खनन माफिया ने हिमाचल प्रदेश को छलनी कर दिया है। किसी समय बिहार, उत्तर प्रदेश बदनामी के कारण चर्चा में रहते थे, वहां तो सुधार हो गया लेकिन हिमाचल प्रदेश उस दिशा में अग्रसर हुआ है। विधायक ने कहा कि इस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जिला से भी करीब 1500 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता शिमला पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed