फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There was no excitement in the markets due to Christmas, shops also remained closed

Una News: क्रिसमस को लेकर बाजारों में नहीं दिखी रौनक, दुकानें भी रही बंद

Mon, 25 Dec 2023 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
There was no excitement in the markets due to Christmas, shops also remained closed
ऊना। क्रिसमस आने से कुछ दिन पहले ही ऊना शहर के मुख्य बाजार में अमूमन रौनक बढ़ जाती है। लोग जमकर खरीदारी करते हैं। बाजार में हर जगह दुकानों पर सांता क्लॉज़ की ड्रेस देखने को मिलती हैं। दुकानों के बाहर बड़े और छोटे क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगे लाइटों से जगमगाते उपहार सजे होते हैं। लेकिन इस वर्ष स्थिति बिल्कुल विपरीत रही। क्रिसमस से पहले रविवार की छुट्टी होने के कारण शहर के बाजार सूने पड़े रहे। ग्राहक नहीं पहुंचने के कारण दोपहर तक अधिकतर दुकानें बंद कर दी गई। मात्र जरूरी सामान की बिक्री करने वाली दुकानों के द्वार ग्राहकों के लिए खुले रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्रिसमस और इसके बाद नए साल के अवसर पर ऊना शहर का बाजार काफी रौनक भरा रहता है। लोग क्रिसमस पर बच्चों के लिए सांता क्लॉज के ड्रेस की खूब खरीदारी करते हैं, लेकिन इस बार त्योहार के एक दिन पहले रविवार का दिन होने के चलते बाजार में क्रिसमस त्योहार पर होने वाली रौनक नहीं देखी गई। हालांकि बाजार में रविवार को क्रिसमस का सामान बेच रहे कई दुकानदारों की ओर से दुकानें खोली गईं।
विज्ञापन

शहर के दुकानदारों राकेश कैलाश, राजेश, अजय कुमार, जीवन की मानें तो इस बार क्रिसमस के एक दिन पहले रविवार की छुट्टी होने और साथ ही कुछ निजी स्कूलों में विंटर ब्रेक (ठंड की छुट्टी) होने के कारण क्रिसमस के त्योहार पर खरीदारी प्रभावित हुई है। कहा कि स्कूलों की ओर से भी क्रिसमस पर बीते सालों के मुकाबले बेहद कम खरीद की गई। इस बार कुछ एक स्कूलों में ही क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। इससे बिक्री पर बड़ा असर हुआ है। वहीं उन्होंने इस बात से भी इनकार नहीं किया कि लोग दुकानों के मुकाबले ऑनलाइन खरीद करने को तरजीह देते हैं इससे व्यापार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार क्रिसमस की चमक फीकी रही। स्थानीय लोगों से अपील है कि वे मुख्य त्योहारों के मौके पर ऑनलाइन के बजाय दुकानों से सामान खरीद करें। इससे स्थानीय व्यापार सशक्त होगा और लोगों को बेहतर गुणवत्ता का परखा हुआ सामान भी मिलेगा। -प्रिंस राजपूत, अध्यक्ष, जिला संयुक्त व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed