फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   there should be batchwise appointment of JBT

बैच वाइज हो जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति

Wed, 11 May 2016 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Wed, 11 May 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
there should be batchwise appointment of JBT
टीचर - फोटो : demo pic

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। संघ के जिला अध्यक्ष बलविंद्र सिंह बैंस ने कहा कि टीजीटी, सीएंडवी अध्यापकों, डेंटल और आयुर्वेदिक डॉक्टरों की तर्ज पर जेबीटी टेट पास अध्यापकों की नियुक्ति बैच वाइज होनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जेबीटी की पहले सौ नियुक्तियां बैच वाइज के आधार पर सरकार एवं विभाग की ओर से की जाती थीं, जिसे वर्ष 2012 में जेबीटी शिक्षकों की भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में बदलाव कर पूरी तरह बंद कर दिया गया। यह बैच वाइज भर्ती होने की आस लगाए उम्मीदवारों के साथ सरासर अन्याय है।
विज्ञापन


संघ ने कहा कि जेबीटी से टीजीटी पदोन्नति के कोटे को भी 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाए, जिससे उन जेबीटी अध्यापकों को भी टीजीटी पदोन्नति में मौका मिले जो कई वर्षों से प्राथमिक स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर महासचिव राकेश चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष सतिंद्र मन्हास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, लेखाकार महेश शर्मा, शिक्षा खंड ऊना अध्यक्ष सुभाष सैणी, विजय शर्मा, कुलदीप सिंह कंग, राज कुमार, जगदेव जग्गी, जगमोहन सिंह, अवतार सिंह, संदेश कुमार, अशोक धीमान, विजय पटियाल, रवि कुमार, सुमित सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed