फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There is a possibility of throwing the newborn in the pond immediately after birth

Una News: नवजात को जन्म के तुरंत बाद तालाब में फेंकने की आशंका

Sat, 19 Apr 2025 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
There is a possibility of throwing the newborn in the pond immediately after birth
अप्पर धुंधला तालाब में मिला था नवजात का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

थाना कलां (ऊना)। अपर धुंधला गांव में बीते मंगलवार को तालाब में नवजात शिशु का शव मिलने के मामले में पुलिस हर कड़ी खंगाल रही है। अभी तक आरोपी हाथ नहीं लगे हैं। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला नवजात को जन्म के तुरंत बाद तालाब में फेंकने का प्रतीत होता है। पुलिस ने इस संवेदनशील घटना को गंभीरता से लेते हुए होशियारपुर, नंगल समेत आसपास के कई अस्पतालों के प्रसव रिकॉर्ड खंगालने का कार्य शुरू कर दिया है ताकि शिशु की मां और परिवार का कोई सुराग मिल सके।

उन्होंने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और दोषियों की तलाश जारी है। पुलिस को आशंका है कि यह घटना किसी सामाजिक दबाव या अवांछित गर्भ के चलते अंजाम दी गई हो सकती है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी हो तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। शुक्रवार को नवजात का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने भी इस अमानवीय कृत्य की निंदा करते हुए जल्द न्याय की मांग की है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed