फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Theft

अंबोटा में दो घरों के टूटे ताले, 20 डॉलर, कंबल समेत कारतूस चोरी

Mon, 10 Aug 2020 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Theft
गगरेट (ऊना)। निकटवर्ती अंबोटा गांव में रविवार देर रात शातिर दो घरों के ताले तोड़ कर कंबल, कारतूस चोरी करके ले गए। इसके अलावा शातिर एक घर के कमरे के लॉकर को तोड़ कर 20 डॉलर चोरी करके ले गए हैं। दूसरे घर में वृद्ध महिला के शोर मचाने पर शातिर मौके से भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा जा रहा है कि मकान मालिक के पास डॉलर काफी पुराने थे। उन्होंने मात्र यादगार के लिए डॉलर रखे थे। शातिर जब दूसरे घर में चोरी करने घुसे तो घर की वृद्धा उस समय जाग रही थीं। वृद्धा ने शातिरों को घर का ताला तोड़ते देख कर शोर मचा दिया। इससे घर के सभी सदस्य जाग गए और शातिर मौका पाकर घर से भाग निकले। अंबोटा के गिरधारी लाल ने बताया कि उसके घर के स्टोर से 20 कंबल, 20 डॉलर और 19 कारतूस चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित परिवार के लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरी की वारदात से गांव के लोगों में दहशत है। डीएवी अंबोटा चौक के पास बीते कुछ महीनों से आस-पास के क्षेत्रों में इसी तरीके से शातिर चोरी करते रहते हैं। उक्त चौक गगरेट बाजार की तरह की व्यस्त है और इस स्थान से चारों तरफ आने-जाने के रास्ते हैं। इसमें से एक रास्ता जंगल से होते हुए होशियारपुर को भी जाता है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस से मांग की है जल्द चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। एसएचओ गगरेट हरनाम सिंह का कहना है कि पुलिस लगातार रात के समय गश्त कर रही है। उन्होंने कहा कि शातिर जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed