फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Theft in Kinnu shop by breaking the shutter locks

Una News: किन्नू में शटर के ताले तोड़कर दुकान में चोरी

Fri, 20 Feb 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Theft in Kinnu shop by breaking the shutter locks
किन्नू में दुकान का तोड़ा गया सेंटर लॉक। स्रोत : दुकानदार
नकदी और सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। किन्नू क्षेत्र में चोरी की वारदातों का सिलसिला जारी है। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए शटर के ताले और सेंटर लॉक तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। चोर दुकान के गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ करने के साथ-साथ कुछ सामान भी अपने साथ ले गए। दुकानदार सुशील जब वीरवार सुबह रोजाना की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देख वह हक्का-बक्का रह गए। अंदर जाकर देखा तो गल्ला खाली था और कुछ सामान भी गायब मिला।


बताया जा रहा है कि पिछले छह महीनों के भीतर इसी दुकान में यह तीसरी बार चोरी की घटना हुई है, जिससे स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दुकानदार ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का जल्द सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed