फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The world is unreal for those immersed in the love of God: Krishna

परमात्मा के प्रेम में डूबे लोगों के लिए संसार असत्य : कृष्ण

Sun, 09 Nov 2025 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
The world is unreal for those immersed in the love of God: Krishna
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। भक्तियोग आश्रम नैहरियां में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन भागवताचार्य अतुल कृष्ण ने कहा कि जो व्यक्ति परमात्मा के प्रेम में लीन हो जाता है, उसके लिए उसी क्षण संसार असत्य प्रतीत होता है। कोई लाख बार कहे कि संसार सपना है, परंतु उसका कहना मात्र शब्दों तक सीमित रहता है। कोई चाहे जितना दोहराए कि संसार माया है, किंतु जीवन बार-बार यही प्रमाणित करता है कि नहीं, यह माया नहीं, यही सत्य है। उन्होंने कहा कि इस देश में अधिकांश लोग संसार को माया कहते हैं। जिसे देखो वही संसार माया है..कहता है। यही नहीं सब यह भी कहते हैं कि परमात्मा सत्य है, ब्रह्म सत्य है, जगत मिथ्या है, किंतु ब्रह्म का अनुभव किसी ने नहीं किया। भारत का सौभाग्य रहा है कि यहां महान ज्ञानी जन्मे, परंतु दुर्भाग्य यह है कि अज्ञानियों ने केवल उन ज्ञानियों के वचनों को कंठस्थ कर लिया, बिना उन्हें आत्मसात किए। इस अवसर पर बाबा मुसाफिर सिंह, यशपाल वर्मा, चैन सिंह, रामजी दास, राजाराम शर्मा, शुकदेव सागर बस्सी, तरसेम लाल बस्सी, सतीश शर्मा, रमेश ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, अशोक वर्मा, तृप्ता बस्सी, चंचला बस्सी, कैलाशो देवी, मीनू बस्सी, अनीता शर्मा, अंजना शर्मा सहित स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed