फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The work on the Jhingad-Dhamandari bridge has been stalled for three years, causing distress to the villagers.

Una News: झींगडां-धमांदरी पुल का कार्य तीन वर्ष से पड़ा है बंद, ग्रामीण हो रहे परेशान

Fri, 26 Dec 2025 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
The work on the Jhingad-Dhamandari bridge has been stalled for three years, causing distress to the villagers.
पड़ताल
विज्ञापन

तीन साल में विकास के नाम पर मात्र नजर आ रहे पिलर
आसपास की चार हजार की आबादी को झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें
2022 से बंद पड़े काम की लोक निर्माण विभाग नहीं ले रहा कोई सुध

सतीश शर्मा
नारी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव डठवाड़ा के मोहल्ला झींगड़ा से धमांदरी बस स्टैंड तक बनने वाला 43 मीटर लंबा पुल और 603 मीटर सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव के बाद निर्माण ठप हो गया, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्कूल जाने वाले बच्चों को खड्ड पार करनी पड़ती है। मोहल्ला झींगड़ां, डठवाड़ा, बदोली, भरोला और धमांदरी सहित अन्य गांवों के लगभग चार हजार लोग इस पुल से आवाजाही की सुविधा का इंतजार कर रहे थे। सड़क और पुल का निर्माण जनवरी 2022 में एक करोड़ 72 लाख की लागत से शुरू हुआ था, लेकिन चुनाव और सरकार बदलने के कारण कार्य ठप हो गया। पुल के पिलर अधूरे हैं और सड़क भी अधर में लटकी हुई है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि अगर स्लैब पहले डाल दिए जाते तो लोग पैदल आसानी से आने-जाने में सक्षम होते।
स्थानीय निवासी महेंद्र पाल, कुलदीप सिंह, जोगिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, विशाल, संतोष, सुषमा, सरोज, बीना देवी, अमरजीत, हरविंदर, मनीष और राजेंद्र कुमार के अलावा डठवाड़ा पंचायत प्रधान रीतु, धमांदरी की प्रधान सुनीता देवी और जिला परिषद सदस्य निशा भुल्लर ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि पुल का कार्य बरसात से पहले पूरा किया जाए और सड़क को बस स्टैंड से जोड़ा जाए।
विज्ञापन


सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग उपमंडल बसाल ई. अभिनंदन कुमार ने बताया कि पेंडिंग पड़े निर्माण कार्यों का बजट जैसे ही उपलब्ध होगा, अधूरे कार्य तुरंत शुरू कर दिए जाएंगे। बजट स्वीकृति की उम्मीद जल्द है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed