फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The wait for the cruise in Gobind Sagar has increased, all three companies are stuck on the conditions.

Una News: गोबिंद सागर में क्रूज का इंतजार बढ़ा, तीनों कंपनियां शर्तों में अटकीं

Sun, 06 Sep 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 06 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The wait for the cruise in Gobind Sagar has increased, all three companies are stuck on the conditions.
ऊना। दिन में गोबिंद सागर की लहरों पर अठखेलियां और रात में इन्हीं लहरों के बीच ठहराव... सितारों से भरे आसमान के नीचे झील पर तैरते क्रूज में रात गुजारने का सपना फिलहाल फिर अटक गया है।
विज्ञापन

कुटलैहड़ के अंदरोली में पहली बार क्रूज के साथ रात ठहरने की सुविधा शुरू करने की तैयारी थी लेकिन शनिवार को खोले गए टेंडर में शामिल तीनों कंपनियां निर्धारित शर्तों पर खरी नहीं उतर सकीं। ऐसे में किसी भी कंपनी को काम नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

अब इस पर्यटन परियोजना के लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू करनी होगी। कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी ने गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स और हॉस्पिटैलिटी गतिविधियों के संचालन के लिए निविदाएं आमंत्रित की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत तीन कंपनियों ने टेंडर जमा किए थे। शनिवार को टेंडर की तकनीकी बिड खोली गई। जांच के दौरान सामने आया कि तीनों कंपनियां निविदा में निर्धारित आवश्यक शर्तों को पूरा नहीं कर पाईं।

इसके चलते तकनीकी स्तर पर कोई भी कंपनी आगे की प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं हो सकी। परियोजना का सबसे बड़ा आकर्षण झील में चलने वाला क्रूज है।
इसमें पर्यटकों के लिए रात ठहरने की सुविधा विकसित करने की योजना है। इससे पर्यटक दिन में झील की सैर और वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लेने के बाद रात भी पानी के बीच गुजार सकेंगे। यह गोबिंद सागर में नाइट टूरिज्म की दिशा में पहली बड़ी पहल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed