फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The tyre of a trolley hit an old man in Dioli, referred to Una

Una News: दियोली में बुजुर्ग से टकराया ट्राले का टायर, मौत

Tue, 03 Jun 2025 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 03 Jun 2025 05:26 AM IST
विज्ञापन
The tyre of a trolley hit an old man in Dioli, referred to Una
सड़क से गुजर रहा था ट्राला अचानक खुल गया टायर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

घनारी (ऊना)। गगरेट उपमंडल की ग्राम पंचायत दियोली में सोमवार दोपहर को दर्दनाक हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग किशोरी लाल घायल हो गए। एम्स बिलासपुर इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घटना करीब एक बजे उस समय हुई जब वह सड़क किनारे अपनी दुकान के बाहर बेंच पर बैठे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्राला जब सड़क से गुजर रहा था तो अचानक उसका एक टायर खुल गया और लुढ़कता हुआ सीधे किशोरी लाल की छाती से जा टकराया। हादसे के तुरंत बाद परिजन उन्हें गगरेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। ऊना अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक बताते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया लेकिन वहां ले जाते समय आनंदपुर साहिब के पास ही रास्ते में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बुजुर्ग के बेटे चमेल सिंह ने बताया कि उनके पिता मोहल्ले के बुजुर्ग चिरंजी लाल की शव यात्रा में भाग लेने के लिए बाहर बैठे थे, तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि परिवार किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ गगरेट डॉक्टर पंकज पराशर ने बताया कि एक्सरे में किशोरी लाल की पसलियां तो ठीक पाई गई हैं, लेकिन आशंका है कि टायर की जोरदार टक्कर से उनके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा हो सकता है। स्थानीय लोग इस अप्रत्याशित घटना से स्तब्ध हैं और ट्रालों की तकनीकी जांच को लेकर सख्ती बरतने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed