{"_id":"682c9ba0f726318aa50a2943","slug":"the-train-running-from-amb-to-ambala-will-now-go-till-raipur-junction-una-news-r-399-1-sml1005-306246-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब से अंबाला चलने वाली ट्रेन अब रायपुर जंक्शन तक जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब से अंबाला चलने वाली ट्रेन अब रायपुर जंक्शन तक जाएगी
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने ट्रेन को एक्सटेंड करने की जारी की अधिसूचना
अब अंबाला के आगे कुरुक्षेत्र व हिसार तक ट्रेन की मिलेगी सुविधा
भाजपा नेताओं ने सांसद अनुराग ठाकुर और केंद्र सरकार का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना में रेलवे विकास में नया अध्याय जुड़ा है। अंब से अंबाला चलने वाली ट्रेन को रायपुर जंक्शन तक बढ़ाया गया है। अब अंबाला के आगे कुरुक्षेत्र व हिसार तक ट्रेन की सुविधा मिलेगी। रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन को एक्सटेंड करने की अधिसूचना जारी कर दी है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर लगातार इस विषय को केंद्र सरकार व रेल मंत्री से उठा रहे हैं । इस बार हरियाणा से सांसद नवीन जिंदल ने भी साथ दिया। उन्होंने भी इस मामले को उठाया और इस ट्रेन को आगे एक्सटेंड करवाने में मदद मिली है। हरियाणा के रायपुर जंक्शन से ज़िला ऊना जुड़ा है। अंब अंदौरा से वाया चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र और हिसार की ट्रेन सुविधा एक्सटेंड हुईं। अब महज़ 70 रुपये में अंब-अंदौरा से रायपुर हरियाणा का 402 किलोमीटर का सफ़र यात्री कर सकेंगे। जिला ऊना भाजपा के नेताओं ने इस ट्रेन के विस्तार होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। भाजपा विधायक का सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक वीरेंद्र कंवर, दविंदर भुट्टो, बलवीर चौधरी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर लगातार रेलवे हित की बात को उठा रहे हैं और विकास के नए कार्य करवा रहे हैं । उन्होंने कहा कि अंब से अंबाला जाने वाली ट्रेन के विस्तार से यात्रियों को लाभ मिलेगा।