{"_id":"6a626359ec469acbad0e1b57","slug":"the-timings-of-four-trains-on-the-una-daulatpur-rail-section-will-change-starting-tomorrow-una-news-c-93-1-una1002-199727-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना-दौलतपुर रेलखंड पर कल से चार ट्रेनों का समय बदलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना-दौलतपुर रेलखंड पर कल से चार ट्रेनों का समय बदलेगा
Fri, 24 Jul 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
ऊना। ऊना-दौलतपुर चौक रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। उत्तर रेलवे ने नई 14501/14502 करतोली पंजाब-अंबाला छावनी एक्सप्रेस के संचालन के मद्देनजर इस रेलखंड से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव किया है। संशोधित समय-सारिणी 25 जुलाई से लागू होगी।
रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार 74991 ऊना हिमाचल-दौलतपुर चौक डीएमयू, 19411 अहमदाबाद-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस, 64563 रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा मेमू और 64511 हरिद्वार-अंब अंदौरा मेमू के आगमन और प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है। इनमें 74991 डीएमयू, 19411 एक्सप्रेस और 64563 मेमू का समय संबंधित स्टेशनों पर 10 मिनट पहले कर दिया गया है, जबकि 64511 हरिद्वार-अंब अंदौरा मेमू के समय में भी बदलाव किया गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को सुचारु बनाने और रेल यातायात के बेहतर प्रबंधन के लिए यह संशोधन किया गया है। सभी संबंधित स्टेशनों को संशोधित समय-सारिणी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि 25 जुलाई से यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन का नया समय अवश्य जांच लें, ताकि स्टेशन पर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।