फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The team of the postal department is updating the Aadhaar by visiting the homes of disabled people

Una News: अक्षम लोगों के घर जाकर आधार अपडेट कर रही डाक विभाग की टीम

Wed, 25 Jun 2025 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
The team of the postal department is updating the Aadhaar by visiting the homes of disabled people
डाक सेवा, जन सेवा के तहत विभाग ने चलाया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। शारीरिक रूप से अक्षम होने के कारण डाकघर तक नहीं पहुंच पाने वाले उपभोक्ताओं के लिए डाक सेवा, जन सेवा भावना अभियान के तहत ऊना डाक मंडल ने विशेष अभियान शुरू किया है। विभाग की टीम अक्षम लोगों के घर जाकर उनके आधार अपडेट करने से लेकर अन्य सुविधाओं का लाभ दे रही है।

विभागीय टीम ने जिले के गांव बसाल निवासी राजेश कुमार के घर पहुंच कर उनके बेटे राघव शर्मा का आधार अपडेट किया। ऊना डाक मंडल प्रमुख भूपिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि राघव शर्मा अपना आधार अपडेट करवाना चाहता है लेकिन वह शारीरिक रूप से अक्षम होने का कारण डाकघर तक नहीं पहुंच पा रहा। डाक मंडल प्रमुख भूपिंदर सिंह ने इस कार्य को सेवा भाव मानते हुए प्राथमिकता के तौर पर लिया और तुरंत टीम सहित राघव शर्मा के जाकर उनके आधार अपडेट की प्रकिया को पूर्ण करवाया। डाक मंडल प्रमुख भूपिंदर सिंह ने कहा कि विभागीय कर्मचारी ऐसे लोगों की सेवा में समर्पित हैं जो शारीरिक रूप से अक्षम होने के कारण अपने नजदीकी डाकघर तक भी नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed