Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Sukh-Ashray Yojana has made Sanjay self-reliant.

Una News: सुख-आश्रय योजना ने संजय को बनाया आत्मनिर्भर

Wed, 11 Nov 2026 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 11 Nov 2026 05:17 AM IST
विज्ञापन
The Sukh-Ashray Yojana has made Sanjay self-reliant.
दो कामों से कमा रहे 25 हजार, दो लाख रुपये की मदद से खोला कार वॉशिंग सेंटर
विज्ञापन

बचत से शुरू किया ऑटो इलेक्ट्रिशियन का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना अंब उपमंडल के चुरूड़ू निवासी 27 वर्षीय संजय भरवाल के लिए आत्मनिर्भरता का सहारा बनी है। योजना के तहत मिली दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता से उन्होंने कार वॉशिंग सर्विस स्टेशन शुरू किया। कारोबार से हुई बचत को निवेश कर ऑटो इलेक्ट्रिशियन का काम भी शुरू कर दिया। अब दोनों व्यवसायों से वह हर महीने 20 से 25 हजार रुपये तक कमा रहे हैं। उन्होंने एक अन्य युवक को भी रोजगार देने के साथ उसे काम सिखाना शुरू किया है।
संजय जब चार साल के थे, तब पिता का निधन हो गया था। मां ने आंगनवाड़ी में काम करने के साथ दिहाड़ी मजदूरी कर उनका और बहन का पालन-पोषण किया। बाद में मां लकवे से ग्रस्त हो गईं और वर्ष 2023 में उनका निधन हो गया। इसके बाद बहन और जीजा ने संजय की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन

संजय के अनुसार कार वॉशिंग से हर माह 12 से 15 हजार रुपये और ऑटो इलेक्ट्रिशियन के काम से 10 से 12 हजार रुपये की आमदनी हो रही है। खर्च निकालने के बाद करीब 10 हजार रुपये की बचत भी कर रहे हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि प्रशासन योजना का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed