फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The state-level Haroli festival will be spiced up with Pahari and Punjabi songs.

Una News: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में लगेगा पहाड़ी और पंजाबी गानों का तड़का

Fri, 03 Apr 2026 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 03 Apr 2026 06:21 AM IST
विज्ञापन
The state-level Haroli festival will be spiced up with Pahari and Punjabi songs.
ऊना। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 का आयोजन 11 से 14 अप्रैल तक हरोली-रामपुर पुल के समीप सोमभद्रा नदी के तट पर स्थित हरोली मैदान रोड़ा में किया जाएगा। उत्सव का शुभारंभ 11 अप्रैल को जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह परिसर से निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। बैसाखी पर्व (14 अप्रैल) से जुड़ा यह प्रदेश का एकमात्र राज्य स्तरीय मेला माना जाता है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने उत्सव की तैयारियां तेज कर दी हैं। सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ पंजाबी संस्कृति के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों का तड़का लगाएंगे। दिन के समय स्थानीय शिक्षण संस्थानों, महिला मंडलों और सांस्कृतिक समूहों को मंच प्रदान किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एसडीएम एवं मेला समिति के अध्यक्ष विशाल शर्मा ने बताया कि आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है और सभी समितियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उत्सव के दौरान कबड्डी सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आंगनबाड़ी, महिला मंडल, युवक मंडल और विभिन्न विभागों के लिए भी प्रतियोगिताएं होंगी। स्कूली बच्चों को भी सांस्कृतिक मंच प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन






स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 6-7 को
मेला समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं के लिएस्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 6 और 7 अप्रैल को लता मंगेशकर कला केंद्र, समूरकलां में सुबह 11: 30 बजे से लिए जाएंगे। उत्सव के अवसर पर एक बहुरंगी स्मारिका प्रकाशित की जाएगी, जिसमें हरोली के विकास, सांस्कृतिक विरासत और उत्सव से जुड़े विविध पहलुओं को समाहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पशु मेला, डॉग शो और प्रदर्शनी होंगे आकर्षण
उत्सव में पशु मेला, डॉग शो और बेबी शो का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed