फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The state is the first state to provide government protection to 6000 orphan children: Pathania

प्रदेश 6000 अनाथ बच्चों को सरकारी संरक्षण देने वाला पहला राज्य : पठानिया

Sun, 17 Aug 2025 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The state is the first state to provide government protection to 6000 orphan children: Pathania
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह - फोटो : संवाद
बोले- विकास की रफ्तार के साथ चुनौतियों से सतर्क रहने की जरूरत
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शुक्रवार को ऊना में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद जिलावासियों को संबोधित किया। इस दौरान विकासात्मक योजनाओं की झांकियां प्रदर्शित की गईं और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पठानिया ने कहा कि आजादी के शुरुआती दौर में देश का विकास सीमित था, लेकिन लोकतांत्रिक सरकारों ने योजनाबद्ध ढंग से औद्योगिकरण, अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और रक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर हिमाचल देश का पहला राज्य बना है जहां कानून बनाकर 6000 अनाथ बच्चों को सरकारी संरक्षण प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं और पर्यावरण असंतुलन से निपटना भी बड़ी चुनौती है। इसलिए विकास नीतियों का निर्माण ऐसा होना चाहिए जिससे रिहायशी क्षेत्रों और पर्यावरण को न्यूनतम नुकसान पहुंचे।
हिमाचल के वीरों का योगदान अविस्मरणीय
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने देश की सीमाओं की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऊना सहित प्रदेश के अनेकों वीर जवानों ने देश की रक्षा करते हुए प्राण न्यौछावर किए, जो हिमाचल की वीरता और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है।
विज्ञापन


प्रेरणादायी हस्तियों और कर्मवीरों का सम्मान
सामाजिक जीवन और विभागीय सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इनमें सामाजिक कार्यकर्ता जीनत महंत, बसोली टेंपो दुर्घटना में लोगों की मदद करने वाले कर्ण सैनी, स्नेक कैचर जितेंद्र कुमार व उनकी पुत्री दामिनी, संदीप कुमार, देवभूमि फाउंडेशन ऊना, अद्वैता फाउंडेशन, राधा माधव सेवा संस्था, एनिमल रेस्क्यू सोसायटी ऊना और सेवानिवृत्त लेक्चरर सतीश शर्मा शामिल रहे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस व होमगार्ड्स के अनेक जवानों को भी सम्मानित किया गया। समारोह से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, बंगाणा के विधायक विवेक शर्मा, राज्य एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, सदस्य विजय डोगरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत राणा, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed