फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The significance of worshipping Shivlings made of various metals was explained.

Una News: विभिन्न धातुओं के शिवलिंग की पूजा का बताया महत्व

Sun, 27 Sep 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 27 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The significance of worshipping Shivlings made of various metals was explained.
घनारी (ऊना)। नंगल जरियालां स्थित तालाब के समीप शिव शक्ति मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा में सोने, चांदी, तांबे तथा पार्थिव शिवलिंग की पूजा और उनके धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। कथा वाचक कृष्ण कन्हैया जोशी ने बताया कि विभिन्न धातुओं से निर्मित शिवलिंगों की पूजा को लेकर धार्मिक ग्रंथों और परंपराओं में अलग-अलग मान्यताएं बताई गई हैं। सोने के शिवलिंग को ऐश्वर्य एवं समृद्धि, चांदी के शिवलिंग को शांति एवं पवित्रता तथा तांबे के शिवलिंग को सात्विकता और साधना से जोड़कर देखा जाता है। वहीं, मिट्टी से निर्मित पार्थिव शिवलिंग की पूजा को भगवान शिव की आराधना की महत्वपूर्ण विधि बताया गया। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से भगवान शिव का स्मरण और पूजा करने से मनुष्य को आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed