फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The sewerage line in the city has not been expanded over time.

Una News: शहर में सीवरेज लाइन का समय के साथ नहीं हुआ विस्तार

Tue, 24 Feb 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 24 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The sewerage line in the city has not been expanded over time.
ऊना। शहर में सीवरेज लाइन का विस्तार समय के साथ आगे नहीं बढ़ पाया है। नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद भी व्यवस्था रामभरोसे ही चल रही है। निजी आवासीय कॉलोनी तो दूर सरकारी आवासीय कॉलोनियां भी सीवरेज लाइन से अछूती हैं।
विज्ञापन

ऐसे में जमीन संबंधित और अन्य समस्याओं के चलते कार्य अधूरे पड़े हैं। शहर के बीचोंबीच स्थित डीसी कॉलोनी भी पूरी तरह से सीवरेज लाइन से नहीं जुड़ पाई है। यही हाल शहर के अन्य वार्डों का भी है।
विज्ञापन

नगर निगम सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए लोगों को नोटिस जारी करने तक ही सीमित है। वर्तमान में केवल 3000 घर ही सीवरेज कनेक्शन से जुड़ पाए हैं।
शहर में हर वार्ड तक सीवरेज लाइन पहुंचाने को लेकर संबंधित विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। उपायुक्त आवास व अन्य अधिकारियों के आवास डीसी कॉलोनी में स्थित हैं। यह कॉलोनी भी 50 प्रतिशत ही सीवरेज लाइन से जुड़ पाई है। इस सुविधा को हर वार्ड तक पहुंचाने के लिए बीते नौ सालों में बैठकों में तो इस समस्या पर कई बार चर्चा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर कई बार नए सिरे से सर्वेक्षण करवाने को लेकर भी बैठकों में निर्णय लिए गए हैं लेकिन निर्देश तक ही सीमित रह जाते हैं। ऊना शहर ने बीते कुछ वर्षों से हर क्षेत्र में विकास किया है। इसके बावजूद सीवरेज जैसी सुविधा को लेकर शहर काफी पीछे छूट गया है। विभाग लाइन बिछाने के लिए भूमि न मिलना व अन्य समस्याओं को बताकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

ऐसे में हर वार्ड तक सीवरेज लाइन पहुंचाने के लिए मेन लाइन से ब्रांच लाइन की सुविधा भी कई वार्डों में नहीं है। ऐसे में लोग भी सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। शहर में मसीत वाली गली, वार्ड छह, सात व आठ, डीसी कॉलोनी, गलुआ मोहल्ला, इंदिरा मैदान के आसपास के क्षेत्र में जल शक्ति विभाग सीवरेज की लाइन को नहीं पहुंचा पाया है। शहर में सुचारु सीवरेज व्यवस्था के लिए दो एसटीपी टैंक बनाए गए हैं। रामपुर में 2.53 एमएलडी व चंद्रलोक कॉलोनी में 0.65 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed