{"_id":"69e910ce1e459c11530c1f7f","slug":"the-recitation-of-veda-mantras-and-hanuman-chalisa-started-in-the-government-schools-of-kutlahar-una-news-c-93-1-ssml1048-189144-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कुटलैहड़ के सरकारी स्कूलों में वेद मंत्र और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कुटलैहड़ के सरकारी स्कूलों में वेद मंत्र और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू
Thu, 23 Apr 2026 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 23 Apr 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
कुटलैहड़ क्षेत्र के सरकारी स्कूल में प्रार्थना सभा में हिस्सा लेती छात्राएं। स्रोत संस्थान
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। विधायक विवेक शर्मा के निर्देशों के बाद क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत रोजाना प्रार्थना सभा में दस मिनट तक वेद मंत्रों का उच्चारण किया जा रहा है जबकि हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी अनिवार्य किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, विधायक के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन ने इस व्यवस्था को गंभीरता से लागू कर दिया है। सभी स्कूलों में विद्यार्थी सुबह एकत्र होकर सामूहिक रूप से वेद मंत्रों का उच्चारण कर रहे हैं। मंगलवार को विशेष रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है, जिसमें शिक्षक और छात्र-छात्राएं मिलकर भाग लेते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले विधायक विवेक शर्मा ने जोगी पंगा स्थित अपने कार्यालय में कुटलैहड़ के सभी सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ बैठक कर छात्रों की संख्या बढ़ाने और प्रार्थना सभा में इन गतिविधियों को शामिल करने के निर्देश दिए थे।
विधायक विवेक शर्मा का कहना है कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि बच्चों को अच्छे संस्कार देना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वेद मंत्रों और हनुमान चालीसा के पाठ से बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित होती है और अनुशासन की भावना मजबूत होती है। सामूहिक प्रार्थना से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और एकाग्रता भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि प्राचीन गुरुकुल परंपरा से प्रेरणा लेकर यह पहल शुरू की गई है, जिसमें बच्चों के मानसिक, बौद्धिक और नैतिक विकास पर एक साथ ध्यान दिया जा रहा है।