फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The promising students of Pirthipur school got honour.

Una News: पिरथीपुर स्कूल के होनहारों को मिला सम्मान

Tue, 10 Dec 2024 07:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
The promising students of Pirthipur school got honour.
वार्षिक समारोह में विधायक राकेश कालिया ने की शिरकत
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने राजस्थानी नृत्य, नाटी, भंगड़े से मचाया धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिरथीपुर में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। विधायक राकेश कालिया ने इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में प्रवक्ता अजय कुमार शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करके पढाई, खेल एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में स्कूल की उपलब्धियों को गिनाया। विद्यार्थियों ने राजस्थानी नृत्य, नाटी, पंजाबी गिद्दा, पंजाबी भंगड़ा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विधायक राकेश कालिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के साथ पढ़ाई करने से हमेशा सफलता मिलती है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए विद्यार्थियों को 11 हजार और स्कूल के कमरों के निर्माण के लिए 8 लाख दिए जाने की घोषणा की। इस मौके पर समाजसेवी ब्रजेश डोगरा ने कमरों के निर्माण के लिए दो लाख रुपये दिए। इस दौरान काजल,पल्लवी, ईशा, जसमीन, कृष, नुसरत बानो, सानिया, रोहित, कनिका धीमान, ईशा, अक्षित शर्मा, अजय कुमार, मोहम्मद अख्तर, एकता मिन्हास, जिया भाटिया, सुरभि, सुशांत डडवाल, ईशा, काजल, कीर्ति भाटिया, पल्लवी ,आदित्य डोगरा ,अक्षित ठाकुर ,अरविंद ठाकुर ,हर्षित कंवर, राघव ठाकुर, विधि शर्मा ,आदित्य मिन्हास आदि विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed