फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The presentation of dialects in Gidda received a lot of applause.

Una News: गिद्दे में बोलियों की प्रस्तुति ने खूब बटोरी तालियां

Fri, 26 Dec 2025 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The presentation of dialects in Gidda received a lot of applause.
रावमापा सलोह में उपमुख्यमंत्री मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के दौरान। स्कूल
रावमापा सलोह स्कूल के सालाना समारोह में उपमुख्यमंत्री ने मेधावी नवाजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोगा (ऊना )। बन बिहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने एक के बाद एक धमाकेदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर पंडाल में बैठे दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विशेष रूप से नाटी, केंठे वाला पावे बोलियां पर गिद्दे ने पंडाल में खूब तालियां बटोरीं और लोगों ने नाचने का भी आनंद लिया। उपमुख्यमंत्री ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छठी कक्षा के विद्यार्थी आशू कुमार सरस्वती कुमारी आकांक्षा, सातवीं कक्षा का विद्यार्थी नियति जैसवाल, तमन्ना जैसवाल, रुचि बाला, आठवीं कक्षा के शिवानी रतन, आराध्या प्रेरणा, हर्षिता, वंशिका, सेजल, नौवीं कक्षा के रुखसार पंकज, 10वीं में हर्शिमा प्रियांश और 11वीं कक्षा के विद्यार्थी साइंस क्षेत्र में ऋषिका ठाकुर, शुभ्रा, अंकित और कॉमर्स में रिया आर्यन, सैनी, दीपिका ठाकुर, आर्ट्स में कशिश सिमरन हरप्रीत सिंह और प्लस टू कक्षा के छात्र साइंस में अंशिका अक्षिता शर्मा, प्रिया, आर्ट्स वर्ग में भारती सैनी, मानसी, दीक्षा, कॉमर्स में उदय सिंह जायसवाल, काजल, रिश्ता गुलेरिया को सम्मानित किया गया। खेलकूद क्षेत्र में अंडर 19 तथा अंडर 14 में तान्या, अंडर-19 हैंडबॉल में सिल्वर मेडल अदिति, अंडर 19 हैंडबाल में प्रतिभागी जूनियर नेशनल गेम आराध्या, अंडर 14 प्रतिभागी नेशनल स्कूल गेम्स बबीता भट्टी, अंडर 17 जूडो प्रतिभागी नेशनल गेम्स प्रियांशु शर्मा, प्रतिभागी प्रेरणा को भी उपमुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।

हरोली के रोड़ा में 10 करोड़ से बनेगा सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के रोड़ा गांव में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा एमसीएडी कंपोनेंट के तहत 100 करोड़ रुपये की नई सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है। कहा कि हरोली अस्पताल में 15 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए गए हैं। बीटन, कुंगड़त और दुलैहड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा कुठार और बालीवाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में पूरे क्षेत्र में 35 डॉक्टर जनता की सेवा में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed