फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The present generation should imbibe the life of Ahilyabai: Trilok

अहिल्याबाई का जीवन आत्मसात करे वर्तमान पीढ़ी : त्रिलोक

Wed, 28 May 2025 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The present generation should imbibe the life of Ahilyabai: Trilok
भाजपा कार्यलय ऊना में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल कार्यक्रम का शुभारंभ करते ह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला ऊना के भाजपा कार्यालय में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय संगोष्ठी मंगलवार को करवाई गई।
बिलासपुर के विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने बताया कि यह आयोजन देशभर के सभी जिला मुख्यालयों में 31 मई तक किए जाएंगे, जो होल्कर जी के जन्मदिवस को समर्पित होंगे। अहिल्याबाई होल्कर ने उस समय में महिलाओं, आदिवासी व जनजातीय समाज, शोषित और पीड़ित वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए, जब ऐसे विचार भी समाज में अल्प थे।
उन्होंने सत्ता को जनसेवा और न्याय का माध्यम बनाकर करुणा व न्याय से जनमानस में देवी का स्थान प्राप्त किया। कहा कि वर्तमान पीढ़ी को अहिल्याबाई का जीवन आत्मसात करना चाहिए। महिला कल्याण, सामाजिक न्याय, धर्मनिष्ठा और सांस्कृतिक उत्थान पर विशेष जोर दिया। त्रिलोक ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाएं उसी सोच की निरंतरता हैं जो अहिल्याबाई होल्कर के शासनकाल में दिखाई देती हैं। अहिल्याबाई ने राज्य की सैन्य और सांस्कृतिक योजना को इस प्रकार विकसित किया कि मालवा राज्य लगभग तीन दशकों तक वैभव के शिखर पर रहा। उनके नेतृत्व में धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक समरसता का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी सुमित शर्मा, जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बलबीर सिंह और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed