फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The people of Talmehra have warned of agitation against smart meters.

Una News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ तलमेहड़ा की जनता ने दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 21 Jan 2026 07:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
The people of Talmehra have warned of agitation against smart meters.
आरोप, स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। बिजली बोर्ड बंगाणा की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर जनता में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्राम पंचायत खरयालता के तलमेहड़ा, रौणखर, बही के जन प्रतिनिधियों और इलाके के लोगों ने आरोप लगाया है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गए हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा।

ग्राम पंचायत खरयालता के उप प्रधान अशोक कुमार मोनू, राजीव शर्मा, अंकित शर्मा, जगदीश,मोहन लाल, स्वर्णा देवी, निशा शर्मा नीनू वाला, प्रमिला देवी, शर्मिला देवी, किरना देवी का कहना है कि बिना सही जानकारी दिए और बिना उपभोक्ताओं की सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि पहले जहां उनका बिजली बिल सामान्य आता था, वहीं स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल दो से तीन गुना तक बढ़ गया है। सामाजिक संगठनों और उपभोक्ता संघों ने इसे जनता के साथ अन्याय बताते हुए कहा है कि अगर जल्द ही इस व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर जन आंदोलन किया जाएगा। संगठनों का कहना है कि बिजली विभाग पहले मीटरों की सही जांच कराए, बढ़े हुए बिलों को ठीक करे और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड के एसडीओ बंगाणा जेएस कौशल का कहना है कि स्मार्ट मीटर आधुनिक तकनीक पर आधारित हैं। इनसे बिलिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होती है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी समस्या के लिए विभागीय कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed