फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The park in front of the main gate of the regional hospital is overlooked

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य गेट के सामने बने पार्क की अनदेखी

Thu, 11 Sep 2025 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
The park in front of the main gate of the regional hospital is overlooked
पार्क में उगा घास, प्रबंधन नहीं दे रहा कोई ध्यान
विज्ञापन

तीमारदारों और मरीजों के लिए पार्क में बैठना मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य गेट के सामने बने पार्क की सही देखभाल नहीं हो रही है। पार्क में घास और झाड़ियां उगी हुई हैं, जिससे यहां बैठने वाले तीमारदारों और मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा, घास-फूस के कारण सांप और अन्य जीवों के काटने का खतरा भी बना रहता है। अस्पताल में विभिन्न क्षेत्रों से रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए आते हैं। इस कारण प्रबंधन ने मुख्य गेट के सामने पार्क का निर्माण किया है और बैठने के लिए बेंच भी लगाए गए हैं। सुबह-शाम पार्क में मरीज और तीमारदार दोनों आराम या सैर के लिए आते हैं। लेकिन बरसात के मौसम के बाद पार्क में लंबी घास उगने से लोग अब इसे उपयोग करने से हिचकिचा रहे हैं।

साफ-सफाई न होने के कारण पार्क का रखरखाव भी सही ढंग से नहीं हो रहा है। पेड़ों की समय पर कटाई-छंटाई न होने के कारण कभी-कभी पेड़ों की टहनियां एंबुलेंस और अन्य वाहनों से टकरा जाती हैं, जिससे शीशों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी रहता है। बावजूद इसके अस्पताल में रोजाना आने वाले अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं, डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ने कहा कि समस्या मेरे ध्यान में है। अब मौसम खुल गया है। जल्द ही पार्क की साफ-सफाई करवाई जाएगी ताकि लोगों को एक अच्छी और सुरक्षित सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed