फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The organization will start one village one plant campaign, target of planting 200 saplings

Una News: एक गांव एक पौधा अभियान शुरू करेगी संस्था, 200 पौधे लगाने का लक्ष्य

Sun, 23 Jun 2024 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 23 Jun 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
The organization will start one village one plant campaign, target of planting 200 saplings
महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास महासभा ऊना खंड से आज चलाएगी अभियान
विज्ञापन

हर गांव में तीन से चार पौधों को किया जाएगा रोपित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिलाभर में महर्षि वाल्मीकि श्री गुरु रविदास महासभा पौधा रोपण अभियान चलाएगी। इसकी शुरुआत रविवार से जिला के ऊना खंड से की जाएगी। अभियान के तहत धरती को हरा भरा करने के उद्देश्य से खंड के विभिन्न गांवों में पहले चरण में 200 पौधों को रोपित किया जाएगा।

अभियान का श्री गणेश रविवार से ऊना खंड के गांव जलग्रां, भड़ाैलियां, बहडाला आदि से किया जाएगा। इसके लिए संस्था की ओर से सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। महर्षि वाल्मीकि श्री गुरु रविदास महासभा के अध्यक्ष अमित कुमार वाल्मीकि ने बताया कि जिस प्रकार प्रचंड गर्मी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले रही है। इससे केवल एक ही उपाय निजात दिला सकता है। वह उपाय धरती की हरियाली लौटा कर है। इसी कड़ी में महासभा ने एक गांव एक पौधा अभियान का आगाज किया है। 200 के करीब पौधे विभिन्न गांवों में रोपित किए जाएंगे। इसमें हर गांव में चार से पांच पौधे विभिन्न प्रजातियों के रोपित किए जाएंगे। पौधों में आयुर्वेदिक, फलदार, छायादार आदि पौधों को रोपित करने का लक्ष्य तय किया गया है। अभियान में महासभा की ऊना खंड इकाई के अध्यक्ष इशांत तुग्गा उर्फ शानु, सन्नी, शुभम, अंकू, अर्जुन, कर्ण, दीपक, आकाश आदि युवा वर्ग बढ़-चढ़कर योगदान करेगा। अमित कुमार ने भी लोगों से इस अभियान के साथ जुड़ने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed