फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The opposition party can defame him as much as it wants, the public will not agree with him: Chaitanya

विरोधी पक्ष जितना मर्जी उन्हें बदनाम कर ले, जनता उनकी बातों में नहीं आएगी : चैतन्य

Thu, 30 May 2024 02:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 30 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
The opposition party can defame him as much as it wants, the public will not agree with him: Chaitanya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गगरेट ( ऊना )। गगरेट विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा एक बार फिर से धीरे-धीरे 2022 जैसी लहर दोबारा से प्राप्त कर रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ता जहां खूब पसीना बहा रहे हैं। वहीं, आत्मविश्वास से लबालब कार्यकर्ताओं को रोड शो में नृत्य, गीत संगीत भी सबको खूब भा रहा है। उधर, चैतन्य शर्मा ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है और तपती दोपहरी हो या आसमान से बरसते आग के गोले चैतन्य शर्मा ने दिन-रात एक कर दिया है। चैतन्य शर्मा जहां नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस की झूठी गारंटियों पर खूब हमला बोबा। वहीं, घर-घर जाकर लोगों के बीच अपना विजन रखते हुए अपने लिए एवं अनुराग ठाकुर के लिए वोट मांगे। चैतन्य शर्मा ने बताया कि वीरवार को एक रैली का आयोजन किया जा रहा है जो कि सुबह गुगलेहड़ से शुरू होगी और गगरेट से होते हुए चलेट पहुंचेगी, फिर भंजाल तालाब पर उक्त रैली पहुंचेगी जहां दोपहर वाद तीन बजे एक जनसभा का आयोजन करके कांग्रेस सरकार की 14 माह की नाकामियों पर चोट की जाएगी। चैतन्य शर्मा ने कहा कि विरोधी पक्ष चाहे जितना मर्जी उन्हें बदनाम कर ले, जनता उनकी बातों में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन उनके लिए सर्वोपरि है और हमेशा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed