फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The number of dogs is increasing in the district, the Municipal Corporation is not serious.

Una News: जिले में बढ़ रही कुत्तों की तादाद, नगर निगम नहीं गंभीर

Thu, 21 May 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The number of dogs is increasing in the district, the Municipal Corporation is not serious.
ऊना। शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या के बीच जिला प्रशासन, पशु पालन विभाग से लेकर नगर निगम गंभीर नहीं हैं। अभी तक सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद जिला प्रशासन रूपरेखा तय नहीं कर पाए हैं। भले ही नगर निगम ने पिछले दो वर्षों में करीब 1400 कुत्तों की नसबंदी करवाई है लेकिन बावजूद इसके शहर और आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऊना शहर के अलावा अंब गगरेट, मुबारिकपुर, भरवाईं, हरोली, टाहलीवाल, मैहतपुर, बंगाणा, जोल, बडूही, नारी, घनारी संतोषगढ़ की हर गली से लेकर चौराहे पर आवारा कुत्तों को झुंडों में अक्सर देखा जा सकता है। यहां से आमजन का गुजरना खतरे से खाली नहीं है। खास बात यह है कि निगम अब तक शहर में आवारा कुत्तों की सही संख्या का आंकड़ा तैयार नहीं कर पाया है। सुबह-शाम के समय सड़कों पर कुत्तों की आवाजाही अधिक रहने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में कुत्तों के काटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद निगम की ओर से आवारा कुत्तों की गणना को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। निगम समय-समय पर नसबंदी अभियान चलाता रहा है। नसबंदी के बाद कुत्तों को दोबारा उसी क्षेत्र में छोड़ दिया जाता है। इस समस्या पर स्थानीय लोगों ने अपने विचार सांझा किए। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र पटियाल का कहना है कि उपायुक्त और अतिरिक्त उपायुक्त के निर्देशों के तहत ही इस दिशा में रूपरेखा जनहित में तैयार की जा सकती है। विभाग अपने स्तर पर जो सुविधाएं है, वही मुहैया करवा सकता है।
विज्ञापन


1 स्थानीय निवासी प्रवीण शर्मा ने बताया कि आवारा कुत्तों की समस्या काे लेकर गंभीरता से कार्य करना चाहिए। इसके लिए उचित कदम उठाने की जरूरत है।

2 स्थानीय निवासी अशोक कुमार ने कहा कि अब उच्चतम न्यायालय ने भी हिंसक होने वाले आवारा कुत्तों को लेकर साफ आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों को लेकर धरातल पर भी नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


3 स्थानीय निवासी विवेक कुमार का कहना है कि आए दिन आवारा कुत्तों की ओर से काटने के मामले सामने आते हैं। ऐसे में आम जन की परेशानी बढ़ती जा रही है।

4 स्थानीय निवासी विनय शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों में आवारा कुत्तों के झुंड देखने को मिलते हैं। कई बार लोगों को काट भी लेते हैं। ऐसे में पर इस पर लगाम लगाने के लिए व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्तों की नसबंदी को लेकर निगम कार्य कर रहा है। इसे लेकर आगामी समय में नियमों के तहत उचित कदम उठाए जाएंगे।
पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed