फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The number of devotees was less on Saturday, darshan took place in a few minutes

Una News: शनिवार को कम रही श्रद्धालुओं की संख्या, कुछ मिनट में हुए दर्शन

Sun, 06 Oct 2024 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 06 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
The number of devotees was less on Saturday, darshan took place in a few minutes
शारदीय नवरात्रे के तीसरे दिन जालंधर से आए भक्त ने दंडवत हो कर मंदिर की ओर जाते
आज मां के दरबार में भीड़ बढ़ने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई। 8500 के तकरीबन शनिवार को श्रद्धालु माता की पावन पिंडी के दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शनों के लिए लगने वाली लाइनें नदारद ही रहीं और श्रद्धालु कुछ ही मिनटों में दर्शनों का लाभ उठा रहे थे।
रविवार के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की उम्मीद है। शनिवार दोपहर को जालंधर से आए एक भक्त ने जब मंदिर की ओर दंडवत होकर मंदिर की ओर जाना शुरू किया, तो भक्त का छह साल का बेटा भी दंडवत होकर मंदिर जाने लगा। इस दौरान श्रद्धालु बड़ी गौर से इस क्रम को देखकर हैरान होकर जय माता दी बोल कर निकल रहे थे। क्षेत्र में माता के भक्तों ने काफी संख्या में व्रत रखे हुए हैं। दर्शन करने वाले श्रद्धालु भी काफी संख्या में व्रत वाले होते हैं।
विज्ञापन

वहीं, पहले दो दिन के दौरान 21 लाख 27 हजार 745 रूप की नकदी मंदिर न्यास को प्राप्त हुई है। वहीं, विदेशी मुद्रा में ऑस्ट्रेलिया डॉलर 75, यूरो 15, यूएई 5, इंग्लैंड 60 न्यूजीलैंड 25, कनाडा के पांच डालर चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed