फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The number of account holders in Chatara Cooperative Society increased to 1221: Sharma

चताड़ा सहकारी सभा में 1221 हुई खाताधारकों की संख्या : शर्मा

Sun, 16 Mar 2025 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
The number of account holders in Chatara Cooperative Society increased to 1221: Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। दि चताड़ा कृषि सेवा सहकारी सभा का साधारण अधिवेशन रविवार को प्रधान नरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। सचिव की ओर से वर्ष 2023-24 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। कहा कि सभी खाताधारकों को इस वर्ष 13 फीसदी का लाभ वर्ष दिया गया है। प्रधान ने बताया कि खाताधारकों को समय पर ऋण उपलब्ध करवाया। पहले ऋणदाताओं के लिए ब्याज 11 और अब 10 प्रतिशत कर दिया गया। लाभांश 12 से 13 फीसदी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पहले खाताधारकों की संख्या 1159 थी। अब बढ़कर 1221 हो गई। 20 अक्तूबर 2020 को इस समिति का कार्यभार लिया। उस समय ऋण धारकों की संख्या 286 थी और उनका ऋण दो करोड़ 18 लाख 56 हजार था। आज कुल ऋण पांच करोड़ 25 लाख 65 हजार हो गया। ऋण वसूली चार करोड़ आठ लाख 76 हजार कर ली गई है। आज तक ऋण एक करोड़ 16 लाख 87 हजार बकाया रह गया। लोगों की अमानत 31 मार्च 2024 तक आठ करोड़ 57 लाख 53 हज़ार जमा है। कमेटी ने लोगों की अमानत को ध्यान में रखते ऋण दिया गया है। कमेटी की ओर से जो ऋणधारक दिसंबर 2020 तक ऋण नहीं दे रहे थे, उनके लिए एकमुश्त ऋण जमा करवाने पर ब्याज पर 15 फीसदी का रिवेट दिया गया। फिर भी 56 लोगों की ओर से ऋण जमा नहीं करवाया गया है। उन 56 लोगों के केस तैयार करके विभाग को फाइलें भेज दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed