फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The national anthem filled the atmosphere with patriotic spirit.

Una News: राष्ट्रीय गीत वातावरण को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर गया

Fri, 07 Nov 2025 08:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
The national anthem filled the atmosphere with patriotic spirit.
वंदेमातरम की 150वीं जयंती पर ऊना में भव्य आयोजन
विज्ञापन

ऊना। राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव जखेड़ा स्थित स्वदेश मेमोरियल विवेकानंद स्कूल में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र स्तरीय भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी तथा प्रदेश भाजपा सचिव सुमीत शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सामूहिक वंदेमातरम गायन से हुआ। पूरा 3 मिनट 10 सेकंड तक गूंजता यह राष्ट्रगीत वातावरण को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर गया। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए स्वदेशी संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम संयोजक सुमीत शर्मा ने आगामी आयोजनों की रूपरेखा प्रस्तुत की, वहीं विधायक सतपाल सत्ती ने वंदेमातरम की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह से राष्ट्र जागृति के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed