{"_id":"685d3e773750a853bd03a4ae","slug":"the-municipal-corporation-could-not-make-any-plan-to-collect-electronic-waste-from-the-city-una-news-c-93-1-una1002-157401-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शहर से इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट उठाने के लिए नगर निगम नहीं बन पाया कोई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शहर से इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट उठाने के लिए नगर निगम नहीं बन पाया कोई योजना
विज्ञापन
नगर परिषद के कार्यकाल के दौरान बनाई गई थी योजना
योजना को लेकर अभी तक धरातल पर नहीं हुआ कोई कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट उठाने के लिए नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। इसे लेकर नगर परिषद की तरफ से एक योजना तैयार की गई थी। नगर निगम बनने के बाद इस प्रक्रिया को आगे नहीं चलाया जा सका। ऐसे में यह योजना धरातल पर शुरू होती नजर नहीं आ रही है।
नगर निगम की तरफ से शहर में डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन की योजना को लेकर कार्य किया जा रहा है। शहर में इकट्ठा होने वाले इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को लेकर अभी तक कोई योजना धरातल पर शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में शहरवासी दुविधा में फंसे हैं। नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद क्षेत्र में 14 पंचायतों को भी शामिल किया गया है। नगर परिषद के कार्यकाल के दौरान नगर परिषद की बैठक में शहर से सप्ताह में एक दिन इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट कचरा उठाने को लेकर मांग उठाई गई थी। इसे लेकर एक विशेष योजना के तहत कार्य करने के लिए भी अभियान शुरू किया गया था। लेकिन, नगर निगम बनने के बाद अभी तक इस योजना पर कोई विचार नहीं हुआ है। ऐसे में यह समस्या अभी जस की तस बनी हुई है। हालांकि नगर निगम के अधिकारी इसे लेकर भी जल्द कोई विशेष अभियान व योजना शुरू करने की बात कह रहे हैं। ऊना को नगर निगम के दर्जा मिलने के बाद भी सुविधाओं में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। नगर परिषद के समय जिन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास किए गए वह भी फाइलों में ही सिमट कर रह गए हैं। इन योजनाओं में शहर में प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी लगाना, इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट उठाने की सुविधा सहित अन्य कई योजनाओं पर आगामी प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो पाई है।
कोट्स
शहर में विभिन्न सुविधाओं को मुहैया करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना को अभी मेरे ध्यान में लाया गया है। इसे लेकर जल्द ही आगामी प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना।