फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The MLA inspected the construction work of Baduhi-Dumkhar road

Una News: विधायक ने बडूही-डूमखर सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Thu, 03 Apr 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 03 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The MLA inspected the construction work of Baduhi-Dumkhar road
जोल(ऊना)। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बडूही-डूमखर सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। विधायक बबलू ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कहा कि इस सड़क का निर्माण क्षेत्रीय लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए आश्वासन दिया कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि बडूही-डूमखर सड़क का निर्माण कार्य उनकी प्राथमिकता में शामिल है और इसके पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को परिवहन सुविधा में बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर विधायक के साथ लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भानु ओहरी, कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डा रविंद्र कुमार, विधायक के विशेष प्रतिनिधि राजकुमार गौतम, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed