फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The miscreants entered the house late at night

Una News: देर रात घर में घुसे शातिर, पड़ोसी पहुंचे तो भागते हुए किया हमला<bha>;</bha> एक घायल

Sun, 24 Dec 2023 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 24 Dec 2023 07:10 AM IST
विज्ञापन
The miscreants entered the house late at night
सलोह बैरी में घटना के बाद परिवार से मिलने पहुंची गांव की महिलाएं। संवाद
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक के नजदीकी गांव सलोह बेरी में शुक्रवार देर रात तीन अज्ञात शातिरों ने एक घर में घुसकर तेजधार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल को सुबह चार बजे सामुदायिक अस्पताल दौलतपुर चौक में उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया।
विज्ञापन

सलोह बैरी निवासी राजेश कुमारी पत्नी देव प्रसाद (70) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सुशील कुमार चिंतपूर्णी क्षेत्र में स्थित शनिदेव मंदिर रहता है। घर में उसका पति देव प्रसाद और बहु अंजना कुमारी, पोता सक्षम और पोती कनिका शर्मा रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को सोए हुए थे। बहु अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में थी। रात करीब तीन बजे उसके मोबाइल की घंटी बजी। महिला ने पुलिस को बताया कि नजर कम होने के कारण वह मोबाइल नंबर नहीं देख पाई और उसने फोन अपनी बहू को दिखाने के लिए कमरे का दरवाजा खोला।
विज्ञापन

जैसे ही दरवाजा खोला तो कमरे के अंदर तीन अंजान व्यक्ति घर में दाखिल हो गए। जब उसने शोर मचाया और बहू ने आसपास के लोगों को फोन करके अज्ञात लोगों के घुसने की सूचना दी। इसपर पड़ोसी दीपक कुमार और सुनील कुमार उनके घर आ पहुंचे। जब पड़ोसी घर में पहुंच गए तो तीनों आरोपी कमरे से बाहर भागे। इस दौरान एक आरोपी ने किसी औजार से दीपक कुमार के सिर पर हमला कर दिया। इससे दीपक कुमार घायल हो गया और तीनों फरार हो गए। महिला ने आशंका जताई है कि तीनों अज्ञात व्यक्ति किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घर में घुसे थे, लेकिन पड़ोसियों के आने के बाद भाग खड़े हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। आरोपियों को काबू करने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं
दौलतपुर चौक क्षेत्र पंजाब से सटा है। यहां चोरी जैसी घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। हाल ही में जोह गांव और चलेट में गहने नकदी की चोरी होने के घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अभी तक उक्त मामलों में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। चिंताजनक यह भी है कि पंजाब से यहां दाखिल होने के कई रास्ते हैं, जिससे अपराधी पुलिस से बचकर वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed