फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The minimum temperature reached the maximum level of the season, the heat also took away the peace of the nights.

Una News: सीजन के अधिकतम स्तर पर पहुंचा न्यूनतम पारा, गर्मी ने रातों का चैन भी छीना

Tue, 18 Jun 2024 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 18 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature reached the maximum level of the season, the heat also took away the peace of the nights.
भीषण गर्मी में पंखें-कूलर भी दे रहे गर्म हवा, अभी राहत के आसार नहीं
विज्ञापन


लोग कर रहे जिला में स्विमिंग पूल एवं तालाबों का रुख
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला ऊना में अधिकतम पारे के बाद न्यूनतम पारा भी इस सीजन के सबसे उपरी क्रम पर आ पहुंचा है। सोमवार को दर्ज ऊना का न्यूनतम तापमान तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। इससे दिन के बाद ऊना की रातों में भी गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। दिन में लू भरी गर्मी के साथ साथ रातें भी गर्म हो गई हैं।

दिन भर गर्मी झेलकर रात को घरों में सोने जा रहे लोगों को चैन की नींद भी नहीं मिल रही। सोमवार को अधिकतम 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री के उछाल के साथ 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। इन हालातों में रात के समय घरों की दीवारें भी तपिश दे रही हैं। पंखे और कूलर भी रात की गर्मी के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। जिला में हर दिन प्रचंड होते सूर्यदेव की तपिश नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। दिन में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों से बाहर निकलकर स्वीमिंग पूल और जिला की गोबिंद सागर झील एवं साथ सटे सतलुज दरिया क्षेत्र के विभोर साहिब, हंडोला के घाटों का रुख कर रहे हैं। दिन में यहां पहुंच कर घंटो तक ठंडे पानी में नहाकर गर्मी से थोड़ा राहत पा रहे हैं। इस बीच ऊना की सड़कों पर भी कोविड काल के लॉकडाउन जैसे हालात दिख रहे हैं और सड़कें सुनसान दिख रही है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि अभी बारिश के आसार नहीं है। गर्मी का क्रम अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed